Let's Talk Sexuality
ENMR
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
सर्व प्रश्न

एकही लडकी के साथ बार बार sex करने से एड्स होता हे क्या?

शेअर करा

उत्तरे (1)

उत्तर
July 22, 2016

अगर दोनों में से किसीको भी एच.आय.व्ही. नहीं है तो चिंता का विषय नही।  लेकीन एच.आय.व्ही. क्या है? और कौन से तरिकों से हो सकता है यह पता होना जरुरी है।  खून, वीर्य, मां का दुध या फिर सेक्स के पहले निकलनेवाला चिकनाईवाला स्त्राव (योनि स्राव) यह  शरीरमेसे निकलनेवालें अलग अलग स्त्रावो से एच.आय.व्ही. होने का धोका बढ जाता है।  सेक्स के दौरान बिना कंडोम, मुं से किया गया सेक्स, गुदसे किया गया सेक्स और योनीमें लिंगप्रवेश के साथ किया गया सेक्स इससे एच.आय.व्ही. हो सकता है।  एड्स ग्रस्त मरीज पर प्रयोग किये हुए इंजेक्शन को दुसरे व्यक्ती को लागाने से भी एच. आय.  व्ही हो सकता है।    इसके अलावा शुध्द न कि गयी इजेंक्शन की सुईयां, एड्स संक्रमित खून से  और मां से बच्चो को एच.आय.व्ही. हो सकता है। 
एच.आय.व्ही. मतलब ह्यूमन इम्युनो डेफिशिअन्सी व्हायरस (HIV-Human Immune-Deficiency Virus) है।  यह विषाणू हमारे शरीर की बिमारीसें लड़ने  की ताकद कम कर देता है. एड्स मतलब अक्वायर्ड इम्युनो डेफिशियन्सी सिण्ड्रोम (AIDS-Acquired Immune-Deficiency Syndrome). यह बिमारी की एक अवस्था है, जिसमें शरीर की बिमारी की लडने ताकद खतम होने लगती है।  इसका मतलब, हमारा शरीर किसी भी बिमारी से मुकाबला नहीं कर सकता।  शरीर में एच.आय.व्ही. विषाणू का प्रवेश होने के कुछ समय बाद वह एड्स की अवस्थामें चला जाता है।  एचआयव्ही ठिक नहीं हो सकता, लेकीन अब दवाई और खाने की सहीं आदतों से एक अच्छीं जिंदगी जीने की उम्मीद रख सकते है।